सीतापुर। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी ने लैब टेक्नीशियन के सिर पर गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी का है लैब
यह पूरा मामला जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। जहां के नैपालापुर इलाके में रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। उसके मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लड बैंक और ऊपर वे अपने पत्नी, बेटे शिवेश और बहू के साथ रहते है। छानबीन के दौरान पता चला कि लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। उसका बेटा शिवेश ही उसकी जिम्मेदारी संभालता है।
READ MORE: मौत से सामनाः स्कूली बच्चों से भरी चलती वैन में लगी आग, मचा चीख-पुकार, 5 बच्चों और चालक के साथ जो हुआ…
पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ के रहने वाले सतीश यादव बतौर लैब टेक्निशियन के रूप में लैब में काम करते थे। देर रात किसी बात को लेकर सतीश और शिवेश की बीच बहस हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और शिवेश ने पिता की रिवाल्वर से सतीश को मार दी। गोली आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सतीश को जिला अस्पताल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

