Lifestyle Desk : गर्मी के मौसम में बहुत ही बढ़िया कच्चे आम आते हैं, जिससे हम चटनी, आम पन्ना, अचार बना के खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है की आम से आप अमचूर पाउडर भी बना सकते हैं. अमचूर का उसे किसी भी सब्जी या किसी डिश को खट्टा करने में बहुत मदद करते हैं. घर पर बना अमचूर पाउडर स्वाद, शुद्धता और खुशबू में बाजार वाले से कहीं बेहतर होता है. आइए इसे बनाने का आसान तरीका जान लेते हैं.

कच्चे आम चुनें

  1. सबसे पहले सख्त, खट्टे और बिना दाग वाले कच्चे आम लें.
  2. आमों को अच्छी तरह धो लें. फिर उनका छिलका उतार लें.
  3. आम को लंबाई में पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. जितने पतले होंगे, उतनी जल्दी सूखेंगे.
  4. साफ कपड़े या जाली पर फैलाकर 3–5 दिन तेज धूप में सुखाएं. ध्यान रखें रात में अंदर ले आएं ताकि नमी न लगे. पूरी तरह सूखने पर टुकड़े कुरकुरे हो जाने चाहिए.
  5. सूखे टुकड़ों को मिक्सर में बारीक पीस लें. चाहें तो छानकर एकदम महीन पाउडर बना लें.
  6. एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. नमी से दूर रखें—यह साल भर आराम से चलता है.

कुछ खास टिप्स

हल्दी या नमक बिल्कुल न मिलाएं—शुद्ध अमचूर ज्यादा समय तक टिकता है. अगर धूप न हो तो आप हल्की आंच पर ड्रायर या ओवन में भी सुखा सकती हैं. कांच के जार में स्टोर करना सबसे अच्छा रहता है.

फायदे

  1. 100% शुद्ध और बिना मिलावट
  2. स्वाद और खुशबू ज्यादा तेज
  3. खर्च बेहद कम
  4. सालभर इस्तेमाल के लिए तैयार