देहरादून. बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन के लिए हरिद्वार पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी किया गया है. जारी प्लान के मुताबिक, बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन में यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा. बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन में यातायात का दबाव बढ़ने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग-होर्डिंग एरिया में लाया जाएगा. जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जाएगा.
इसे भी पढ़ें- हाइवे पर मौत का तांडव: डंपर ने ठेला गाड़ी को मारी जोरदार ठोकर, 3 लोगोंं की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
वहीं चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जाएगा. सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा, जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा. टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहरपटरी का प्रयोग किया जाएगा. यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जाएगा.
बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकूल देहरादून, ऋषिकेश, रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम- ऑटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जाएगा. जयराम मोड़ से आगे नहीं जाएंगे. यहीं पर सवारी उतार कर वापस जाएंगे. बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा-ज्वालापुर से आने वाले विक्रम-ऑटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन-रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराहा से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें.
इसे भी पढ़ें- खत्म होने वाला है इंतजार! 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगे बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/ऑटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें
- English में पढ़ने यहां क्लिक करें

