अतीश दीपंकर, भागलपुर। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में बीते बुधवार (8 अप्रैल) को महेशी चौंक के समीप 80 की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन स्कूली मासूम बच्चों को रौंद दिया था। हादसे में मिथलेश साह की पुत्री करुणा कुमार की मृत्यु इलाज के दौरान मायागंज में हो गई थी। वहीं, आज तीसरे दिन शुक्रवार (10 अप्रैल) को हादसे में घायल मदन पासवान के 12 वर्षीय पुत्र अंश कुमार की भी मौत मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

तीसरे छात्र की हालत गंभीर

वहीं, तीसरे घायल छात्र दिव्यांशु का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा दिव्यांशु की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना से महेशी गांव के लोग सदमे में है। बच्चों की मौत ने परिवार सहित गांव वालों को झकझोर कर रख दिया है।

प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन

मामले को लेकर के प्रक्षिशु A.S.P सायम रजा, लायन आर्डर नवनीत कुमार, ट्राफिक डीएसपी संजय कुमार, सुलतानगंज थानाध्यक्ष आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचें। इस दौरान उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

दिव्यांशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल

इस दौरान अस्पताल में भर्ती दिव्यांशु की मां अपने बेटे की जान बचाने के लिए ट्राफिक डीएसपी संजय कुमार के समाने
हाथ जोड़ती नजर आईं। प्रशासनिक अधिकारियों से वह अपने बेटे की जान बचाने की भीख मांग रही थी। हादसे के तीन दिन बाद तक दिव्यांशु के होश नहीं आने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

होनहार छात्र थे तीनों छात्र

इस दौरान ट्राफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि, तीनों स्कूल के विधार्थी बहुत ही होनहार छात्र थें। उन्होंने कहा कि, सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो चुकी है और एक इलाजरत है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने के प्रयास करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि, सड़क पर चलने वाले वाहनों को यतायात गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- दुखद: छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिया था वीरता का परिचय