कुंदन कुमार, पटना। सीएम नीतीश ने आज शुक्रवार (10 अप्रैल) को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नीतीश कुमार चारों सदनों के सदस्य बनने वाले नेता बन गए। मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा राज्यसभा की शपथ लेने पर जदयू नेता और उनके बेटे निशांत कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

निशांत ने दी पिता को बधाई

निशांत कुमार ने राज्यसभा पद की शपथ लेने पर पिता और सीएम नीतीश को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। इसके साथ ही निशांत कुमार ने एक अन्य पोस्ट में वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं।

पार्टी नेताओं से की मुलाकात

वीडियो को पोस्ट करते हुए निशांत कुमार ने लिखा कि, मैंने पटना में पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की। सभी लोग पिताजी के काम को,उनकी सेवाओं को याद कर भावुक हो जाते हैं। मैंने सभी साथियों से संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आग्रह किया। हमलोग मिलकर पूरे समर्पण से संगठन के लिए काम करेंगे।

निशांत को सीएम बनाने की मांग

बता दें कि पार्टी में शामिल होने के बाद से सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार लगातार एक्टवि नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हो रहे हैं और अपनी बातों को सामने रख रहे हैं। नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू के कई नेताओं ने खुलकर निशांत कुमार को बिहार का सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी कार्यालय के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए।

वहीं, आज दिल्ली में भी जब नीतीश कुमार शपथ लेकर बाहर निकले तो उनके सामने ही जदयू के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए निशांत को सीएम बनाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि जदयू को अपने पास ही सीएम पद रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- ‘शपथ लेने से नहीं बनती नई सरकार’, बिहार में फिर खेला करेंगे नीतीश कुमार! बीजेपी ने रद्द की बैठक