मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी के भैरूंदा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली कंपनी की टीम के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि वार्ड के कुछ लोगों को उकसाकर 13 स्मार्ट मीटरों में आग लगा दी गई। घटना के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंत: नाबालिग लड़की से होटल में बार-बार किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खिलाई गर्भपात की दवा; इलाज के दौरान मौत 

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत मैसर्स अपरवा कंपनी के कर्मचारी भैरूंदा की सुभाष कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पार्षद प्रतिनिधि कैलाश धावरे पिता रामसिंह धावरे, निवासी सुभाष कॉलोनी भैरूंदा मौके पर पहुंचे और कथित रूप से वार्ड के लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने के लिए उकसाया।

READ MORE: ASI ने सब इंस्पेक्टर पर पिस्टल तान दी मारने की धमकीः SP ने किया लाइन हाजिर, इधर छठवीं की छात्रा का अपहरण का प्रयास

आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को निकालकर उनमें ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे करीब 13 स्मार्ट मीटर जलकर नष्ट हो गए। इतना ही नहीं, मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और झूमाझटकी भी की गई। इस पूरे मामले को लेकर मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक प्रबंधक टेकसिंह बाल्के पिता महासिंह बाल्के ने थाना भैरूंदा में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैलाश धावरे के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/26 दर्ज किया है। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 115(2), 324(5), 351(2), 326(f) तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 और 140 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल भैरूंदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m