Dharm Desk : शनि देव लोगों के कर्मों का हिसाब करते हैं. जब किसी की कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या लगती है तो लोग घबरा जाते हैं, लेकिन सच कहें तो हर किसी के लिए यह समय एक जैसा नहीं रहता है. अभी 13 अप्रैल को शनि लगभग 40 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं. जिससे राशियों को राहत मिलेगी. अस्त स्थिति में शनि कमजोर होते हैं. इसे आसान भाषा में समझ लेते हैं.

किन राशियों पर चल रही है साढ़ेसाती
इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग साढ़ेसाती के दायरे में हैं.
कुंभ राशि वालों के लिए यह 3 जून 2027 तक रहेगा.
मीन राशि वालों के लिए 8 अगस्त 2029 तक असर रहेगा.
मेष राशि में भी इसका प्रभाव आगे चलकर 31 मई 2032 तक रहेगा. यानि किसी का समय खत्म होने वाला है, तो किसी का अभी लंबा चलना है.
किन राशियों पर है ढैय्या
सिंह और धनु राशि वालों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है. यह भी 3 जून 2027 तक बनी रहेगी. ढैय्या में परेशानी होती है, लेकिन हर समय भारी रहे ऐसा जरूरी नहीं.
किस तरह दिखता है शनि दोष का असर
जब भी शनि की तिरछी नजर जातक की कुंडली पर होती है तो कभी काम अटक जाता है, कभी जिम्मेदारियां अचानक बढ़ जाती हैं. कई बार मन भी थोड़ा परेशान रहता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि सब कुछ खराब ही हो. कई लोगों को इसी दौरान मेहनत का फायदा भी मिलता है.
काम की बात
अभी शनि अपनी जगह पर ही हैं, कोई नया बदलाव नहीं हुआ है. इसलिए बेवजह डरने की जरूरत नहीं. बस काम में लापरवाही न करें, सोच-समझकर फैसले लें और धैर्य रखें. शनि सजा के साथ-साथ सही मेहनत का फल भी देते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

