चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के मथुरा (वृंदावन) में यमुना नदी में एक स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें पंजाब के कई श्रद्धालुओं की जान चली गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि पंजाब सरकार लगातार उत्तर प्रदेश प्रशासन के संपर्क में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना, जगराओं और अंबाला के करीब 33 श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए मथुरा आए थे। वृंदावन के शृंगार घाट के पास यमुना नदी में अचानक स्टीमर असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन एवं गोताखोरों की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
CM भगवंत मान ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि वे स्वयं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जगराओं शहर के निवासियों सहित पंजाब के अन्य श्रद्धालु जो वृंदावन दर्शन के लिए गए थे, उनकी नाव पलटने की खबर अत्यंत दुखद है। हम राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

फिलहाल स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं। नदी में लापता लोगों को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
- फिर हड़ताल पर जा सकते हैं NHM कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं होने से हैं आक्रोशित, प्रदेश स्तरीय बैठक में बनाएंगे रणनीति
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
- चंडीगढ़ में 12 से 18 अप्रैल तक श्री राधा रस भागवत कथा, पुंडरीक महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

