Dharm News : अक्सर लोग सुविधा के लिए जूते-चप्पल कहीं भी रख देते हैं, खासकर मेन गेट के पास, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना जाता है. गलत दिशा में रखा गया जूता चप्पल घर में नकारात्मक माहौल पैदा कर सकता है और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है. घर के बाहर जूते-चप्पल उतारने की आदत को वास्तु शास्त्र में बेहद गलत और नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है. मुख्य दरवाजे को सिर्फ प्रवेश का स्थान नहीं, बल्कि घर में ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्रोत कहा जाता है. ऐसे में यदि दरवाजे पर जूते-चप्पलों का ढेर लगा रहता है या अव्यवस्था बनी रहती है, तो यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह घर के बाहर ही रोक देता है.

मुख्य द्वार को साफ रखना बहुत जरूरी

जब मुख्य द्वार पर साफ-सफाई नहीं होती. घर में आने वाली शुभ ऊर्जा रुक जाती है. इसका असर धीरे-धीरे आपके धन पर भी दिखने लगता है. यही कारण है कि मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है, ताकि घर में सुख-शांति का मार्ग बना रहे.

मुख्य द्वार के पास नहीं होना चाहिए शू रैक

घर के में गेट के बिल्कुल पास शू रैक नहीं रखना चाहिए. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश प्रभावित होता है. आने वाले मेहमानों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है. यदि जगह की कमी हो तो शू रैक को दरवाजे से थोड़ी दूरी पर रखा जा सकता है, लेकिन उसे कपड़े से ढक देना चाहिए.

इन चीजों से भी आता है वास्तु दोष

इसके अलावा, घर में पानी का रिसाव या टपकना, टूटी हुई चीजें और अव्यवस्था जैसे छोटे-छोटे वास्तु दोष भी समय के साथ बड़ी परेशानियों का कारण बन सकते हैं. इसलिए समय रहते इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि घर में शांति और संतुलन बना रहे.