चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बेअदबी की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी गई। इस संशोधन में बेअदबी के मामलों के लिए सजा को और कड़ा करते हुए आजीवन कारावास तक का प्रावधान शामिल किया गया है।
सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह फैसला अतीत में हुई उन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिनसे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सद्भाव पर असर पड़ा। सरकार का मानना है कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 के मौजूदा प्रावधान ऐसे मामलों में पर्याप्त कड़े नहीं हैं, इसलिए संशोधन जरूरी है। इस विधेयक को सोमवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
कैबिनेट ने एक और अहम फैसला लेते हुए राज्य के करीब 11,500 गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत लगभग 3 लाख लाइटें लगाई जाएंगी। योजना स्वैच्छिक भागीदारी पर आधारित होगी, जिसमें 70 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार और 30 प्रतिशत ग्राम पंचायतें वहन करेंगी। इस परियोजना को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के जरिए लागू किया जाएगा, जिसका मकसद पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खासकर महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाना है।
इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने पहली बार पंजाब में पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी को भी हरी झंडी दे दी है। यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
- देवभूमि में विकास की बारिश, CM धामी ने भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा, कहा- मिनी स्टेडियम का भी होगा निर्माण
- BREAKING : मशहूर सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती ; हालत गंभीर
- कौन बनेगा बिहार का अगला चेहरा? आई ग्लैम के कड़े इम्तिहान में पटना के युवाओं ने दिखाया दम!
- CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य, संजू सैमसन ने बनाए नाबाद 115 रन, आयुष महात्रे ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
- फाइनेंसर साहिल हत्याकांड का खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए रची गई थी हत्या की साजिश

