आगामी 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. इससे पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सामान्य और विशेष पूजाओं को सरल बनाने के लिए जरूरी सुधार किए गए है. साथ ही पुजाओं का शुल्क भी बढ़ा दिया गया है. जिसका अधिकतम मूल्य 11 लाख रुपये रखा गया है.

19 अप्रैल को प्रातः अक्षय तृतीया के दिन मां यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल जाएंगे तो वहीं अब 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे. इसके बाद 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 6:15 बजे विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे.

बद्रीनाथ धाम में पूजा की सूची

इसे भी पढ़ें : 22 अप्रैल को नरेंद्र नगर राजमहल से निकलेगी ‘गाड़ू घड़ा यात्रा’, इसी तले से होगा भगवान बद्री विशाल का अभिषेक

केदारनाथ धाम में पूजा की सूची

केदारनाथ धाम में 11 लाख रुपए की पूजा

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) का कहना है कि इस बार मंदिर समिति सभी पूजाओं को एक विशेष पैकेज के रूप में ऐसा मॉड्यूल तैयार कर रही है, ताकि सभी तरह की पूजा करवाने वाले श्रद्धालु को एक ही पैकेज में सब कुछ मिल जाए, जिसका रेट करीब 11 लाख के आसपास रखा गया है. उन्होंने कहा कि ये देखा गया है कि कि देश के ऐसे कई बड़े उद्योगपति या फिर दानीदाता लोग आते हैं, जिनकी ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा होती है. उन्हें सभी पूजाएं करनी होती है, लेकिन अब तक ये सभी पूजाएं उन्हें अलग-अलग बुक करवा कर करनी पड़ती है. ऐसे में मदिर समिति ने प्रयास किया गया है कि श्रद्धालुओं को एक ही मॉड्यूल में सभी पूजाएं मिल जाएं.

इसे भी पढ़ें : Run for Awareness : नशामुक्त उत्तराखंड के लिए दौड़े हजारों युवा, सीएम धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

बता दें कि आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा सुरक्षा प्लान तैयार किया है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की तैनाती की जाएगी, जिससे यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके. यात्रा से पहले मार्गों के निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए दो एडीजी और चार आईजी स्तर के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईजी गढ़वाल को चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप पूरी यात्रा पर लगातार निगरानी रखेंगे.