जबलपुर। Jabalpur Scam: मध्य प्रदेश के जबलपुर में ठगी के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक तरफ जहां वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की ठगी की गई। वहीं दूसरी तरफ साधू के भेष में 2 आरोपियों ने 5 करोड़ दिलाने का लालच देकर एक युवक से 28 हजार रुपए ऐंठ लिए।
नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुई कॉलेज छात्रा
घमापुर में ऑनलाइन जॉब के झांसे में आकर एक छात्रा ठगी का शिकार बन गई। छात्रा को टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था जिसमें बात करने पर वर्क फ्रॉम होम में ऑनलाइन ट्रेडिंग काम करने का झांसा दिया गया था। जिसके बदले में पैसों की डिमांड की गई थी।

जालसाज के खाते में ट्रांसफर किए 1 लाख रुपए
छात्रा ने धीरे-धीरे कर जालसाज के खाते में एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन न पैसे मांगने का सिलसिला थमा और न ही उसे कोई जॉब दी गई। ठगी का एहसास होने पर छात्रा ने पैसे मांगे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
5 करोड़ का लालच देकर नकली बाबाओं ने ऐंठे 28 हजार
बरगी थाना क्षेत्र में साधू के भेष में 2 ठगों ने एक युवक को 5 करोड़ दिलाने का झांसा दिया और उससे 28 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 7 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया।

हाथ देखकर कहा- तू बहुत भाग्यशाली है
पुलिस ने बताया कि रविवार को एक शिकायत मिली थी जिसमें पवन पटेल अपने रिश्तेदार के साथ तिरवरा की ओर जा रहा था। खमरिया गांव के पास साधू के भेष में एक शख्स उसे रोकता है और खाने के लिए कुछ पैसों की मांग करता है। 10 रुपए लेने के बाद इसके बाद उसका हाथ देखता है और कहता है, बेटा तू बहुत भाग्यशाली है और तुझे 5 करोड़ रुपए मिलेंगे।’ इसके बाद उस पर पानी छिड़कता है, जमीन से मिटटी उठाकर उसे काली कर देता है, 5 कंकड़ उसे दिग्भ्रमित कर ले आता है।

बाबा के चमत्कार से प्रभावित हुआ युवक
यह देखकर युवक को बाबा चमत्कारी लगता है। जिसके बाद पूजा-पाठ के नाम पर उससे 28 हजार रुपए ले लेता है। युवक गाड़ी में बैठकर घूमा की तरफ निकल जाते हैं। लेकिन कुछ दूर आगे जाने पर उन्हें ठगी का एहसास होता है जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत कराई। 3 थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर घेराबंदी कर रविंद्र और विक्रम नाथ को गिरफ्तार किया। दोनों नोएडा के रहने वाले हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

