Ranchi Protest: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी (Jharkhand JPSC-JSSC Student Protest) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची में छात्र आंदोलन का आज (9 अगस्त) 17वां दिन है। आज फिर एक बार आंदोलनकारी छात्रों और हेमंत सरकार (Hemant Government) के बीच फिर तीसरे दौर की बातचीत होगी। वहीं छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।10 अगस्त को विधानसभा घेराव का भी ऐलान भी किया है। इससे पहले छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई लेकिन इसमें कोई नतीजाा नहीं निकला था। यह वार्ता भी छात्रों की मांगों पर बिना किसी अंतिम फैसले के समाप्त हो गई थी।
सरकार की ओर से गठित वार्ता समिति के एक सदस्य ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की जाएगी। इसके बाद सरकार आगे का फैसला ले सकती है। छात्रों की सभी मांगों की जानकारी वार्ता समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दे दी है। स्टूडेंट प्रोटेस्ट के समर्थन में स्थानीय विधायक और जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो भी खुलकर मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन करने का बड़ा ऐलान किया है।
इससे पहले शनिवार को हुई दूसरे दौर की बैठक पूरी तरह बेनतीजा रही। छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस रांची में छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच (देवेंद्रनाथ महतो गुट) के सदस्यों और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
गौरतलब है कि झारखंड में JPSC और JSSC जैसे कई कॉम्पिटीटव एग्जाम्स के दौरान कथित पेपर लीक और नियुक्तियों में धांधली को लेकर छात्र लंबे समय से सड़कों पर हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची में डटे हुए हैं। वे सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग है कि परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाई जाए, पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अबतक 19 लोग गिरफ्तार, पूर्व अध्यक्ष से चार बार पूछताछ
JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से भी पूछताछ की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 28 जुलाई से अब तक उनसे चार बार पूछताछ हो चुकी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


