चंडीगढ़. चंडीगढ़ में एक बार फिर से अलर्ट जारी हुआ है. यहां पर चंडीगढ़ के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी को ईमेल के जरिए भेजी गई है. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. ईमेल में जिक्र किया गया है कि शहर में 14 जगहों पर ज़हरीले बम लगाए हुए हैं.
ईमेल मिलते ही पासपोर्ट ऑफिस में हड़कंप मच गया धमकी का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. खबर के के मुताबिक चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पासपोर्ट ऑफिस है. इसे उड़ाने की ही धमकी भरी मेल भेजी गई. धमकी भरी मेल में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के ई-मेल भी थे. शुरुआती जांच में पता चला कि धमकी भरी ईमेल आधी रात 1 बजे के बाद भेजी गई है. इसमें लिखा गया कि चेन्नई पुलिस के लिए सबक है। वह मेरी FIR दर्ज नहीं कर रही है.

आज़ाद द्रविड़ नाडु नाम से भेजा ईमेल
ईमेल में धमकी भेजने वाले ने तमिलनाडु में राजनीतिक, पुलिस के मामलों के साथ बांग्लादेश की घटनाओं पर नाराज़गी जताई है. इसके अलावा कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई व अधिकारियों पर इंसाफ न करने का आरोप भी लगाया है. ई-मेल भेजने वाले ने खुद को ‘आजाद द्रविड़ नाडु’ से जुड़ा हुआ बताया. इसके पहले भी पंजाबी कई जिलों में धमकी भरे ईमेल आ रहे हैं.
इसके बाद लगातार पुलिस रेस्क्यू कर रही है लेकिन हर केस में यह बात देखने को मिल रही है कि ईमेल के जरिए ही धमकी दी जाती है और वहां पर जब सर्चिंग की जाती है तो फिर भी हाथ नहीं लगता है कि अभी तक कोई भी नुकसान नहीं हुआ है.
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…
- मऊगंज में ‘जंगलराज’! पुलिस की नाक के नीचे तांडव, सरेराह मिस्त्री से मारपीट
- BREAKING : जिस IPAC की फाइलें लेकर भागी थीं ममता बनर्जी, उसके डायरेक्टर गिरफ्तार: चुनावों के बीच पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन
- Bihar Top News Today: नई सरकार का काउंटडाउन शुरू! ‘खजाना खाली कर गए नीतीश’, लालू को बड़ा झटका
- CG News : गैस सिलेंडर के पाइप फटने से लगी आग, खाना पका रही तीन महिलाएं झुलसीं
