उमेश यादव, सागर। देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर एक व्यक्ति से मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गरमा गया है।
दूसरे शख्स को भेजकर युवक को बैंक से बाहर बुलाया
पीड़ित राजेश शर्मा निवासी ग्राम जमुनिया ने गौरझामर थाने में दिए लिखित आवेदन के मुताबिक वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है। 13 अप्रैल सोमवार को वह गौरझामर क्षेत्र में एक बैंक पहुंचा था। बैंक के अंदर एक व्यक्ति ने उसे बताया कि भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया उन्हें बुला रही हैं।

MLA की बेटी ने गाली गलौज कर मारे जूते
बाहर सफेद रंग की स्कोर्पियो में प्रियंका पटेरिया बैठी थी। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, प्रियंका ने उससे गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट की। पीड़ित ने जब पूछा कि उसकी गलती क्या तो प्रियंका बोली कि ‘तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।’
पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप
यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सामने आया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत गौरझामर थाने में दी है। हालांकि, पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। पुलिस ने मिले शिकायत आवेदन पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी की जा रही है।

विधायक के भाई के साथ रहता है पीड़ित
बता दें, कि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया भाजपा से जुड़े हुए नेता हैं और विधायक के सगे भाई हैं। दोनों परिवारों में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जबकि पीड़ित राजेश शर्मा विधायक के भाई के साथ रहता है। आशंका है कि से कोई विवाद पैदा हुआ होगा, जिसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।
भाजपा विधायक की बेटी पर कब होगी FIR
फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर कोई विवाद था तो बीच सड़क किसी की पिटाई करने का अधिकार विधायक की बेटी को किसने दे दिया? क्या सत्ता के नशे में आम जनता के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाता होगा? अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा विधायक की बेटी पर FIR दर्ज होती है या नहीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

