कुंदन कुमार, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज है। आज मंगलवार (14 अप्रैल) सीएम नीतीश कैबिनेट बैठक के बाद सीएम पद से इस्तीफा दें देंगे, जिसके बाद शाम में होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। हालांकि सूत्रों की मानें तो बीजेपी सम्राट चौधरी को सीएम बनाने जा रही है, जिसपर आज एनडीए की बैठक में भी मुहर लग जाएगी। वहीं, कल 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
जदयू से लेंगे दो डिप्टी सीएम पद की शपथ
इसके अलावा बिहार की इस नई सरकार में दो डिप्टी सीएम पद भी शपथ लेंगे। जदयू से निशांत कुमार और विजय चौधरी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, निशांत कुमार अभी बिहार सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से इंकार कर रहे हैं। वह अभी पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। जदयू के कई सीनियर नेता और विधायक उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी की क्या अंत समय तक वह बिहार सरकार की कैबिनेट में शामिल होने के लिए राजी होते हैं या नहीं? लेकिन डिप्टी सीएम के दोनों पदों पर जदयू के ही नेता शपथ लेंगे। यह तय माना जा रहा है।
बिहार से खत्म हो जाएगी जदयू- भाई वीरेंद्र
बिहार में नई सरकार के गठन के बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान सामने आाय है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि, अभी केवल कयास लगाया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। उनके पास संख्या बल है। वे जिसे चाहें मुख्यमंत्री बना सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं कि फैसला दबाव में लिया गया है या नहीं। बीजेपी जहां भी है वे अपने सहयोगी दलों को किनारे कर देती है। हमने 5-6 साल पहले कहा था कि जदयू नाम की पार्टी बिहार में नहीं रहेगी, वो अब दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- तेजस्वी ने नीतीश पर खजाना खाली करने का लगाया आरोप, बोले- गुजरात से तय होगा बिहार का CM
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

