Bihar Crime: बिहार के गयाजी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक नाबागिल बच्ची के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को अंजाम देने में पीड़ित बच्ची के चचेरे भाई के भी शामिल होने की बात सामने आई है। पूरा मामला आमस थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

चार युवकों ने किया गैंगरेप

मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात गांव में भोज का कार्यक्रम था। इस बीच नाबालिग बच्ची जब रात के समय किसी काम से घर से बाहर निकली और घर के पीछे चली गई। उस समय वहां पर टेंट के काम से गांव में आया हुआ युवक पहले से ही मौजूद था, जो उसका परिचित भी बताया जा रहा है। इस बीच पीड़िता का चचेरा भाई भी अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि चारों ने पहले उस युवक को मिलकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बारी-बारी से नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।

शौच के लिए गई थी बच्ची- परिजन

हादसे के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और उसने दादी को पूरी घटना के बारे में बताया। बच्ची की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में मातम जैसा माहौल हो गया। परिजनों ने सुबह आमस थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि बच्ची घर से शौच के लिए निकली थी। इस दौरान पहले से ही घात लगाए आरोपियों ने उसे दबोच लिया और इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने चारो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे गंभीरता से लेते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की और चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान साजन, अनुज, शिशुपाल और सनोज के रूप में हुई है। इसमें साजन पीड़िता का चचेरा भाई है। वहीं, इनमें एक आरोपी 3 बच्चों का पिता बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

घटना के समय मौजूद युवक फरार

वहीं, घटना के समय मौजूद युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उस आधार पर पुलिस कार्रवाई को आगे बढाएगी।

ये भी पढ़ें- स्मैक बेचने का विरोध करने पर युवक का पैर तोड़ा, गर्भवती पत्नी को भी बेरहमी से पीटा