अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस से बचकर भाग रहे दो तस्करों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कामता कॉलेज तिराहे के पास की है, जहां नाइट गश्त कर रही पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश उनकी जिंदगी की आखिरी साबित हुई।

अजब-गजब मामलाः चक्कीवाले ने गेहूं को दलिया की बजाए पीस दिया आटा, ग्राहक ने विरोध किया

भाग रहे दोनों घायल कुएं में जा गिरे

दरअसल पुलिस टीम को संदिग्ध क्रेटा कार नजर आई, पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार दो युवक, तनुज शुक्ला (निवासी शहडोल) और सचिन सिंह बघेल (निवासी बुढार) घायल अवस्था में कार से निकलकर खेतों की ओर भागने लगे। भागते समय अंधेरे और घबराहट में खेत में स्थित कुएं में जा गिरे। डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों शव कुएं से बाहर निकाला।

जेल में बंदी की मौतः परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, हत्या के आरोप में 10 महीने से बंद था मृतक

कार से 5 किलो से अधिक गांजा बरामद

पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 5 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर यह पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां खपाने की तैयारी थी। घटना ने एक बार फिर नशे के अवैध कारोबार की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m