Lifestyle Desk : काले चने से बना सत्तू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. वैसे तो बाजार में सत्तू आसानी से मिल जाता है लेकिन वह अक्सर मिलावटी होता है, जिससे इसके पोषक तत्व और स्वाद दोनों कम हो जाते हैं. अच्छी बात यह है कि आप थोड़ी-सी मेहनत से घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट काले चने का सत्तू बना सकते हैं. यहाँ जानते हैं काले चने का सत्तू बनाने की विधि.

सामग्री

काले चने – 500 ग्राम

विधि

  1. सबसे पहले काले चनों को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि उसमें से धूल या कंकड़ निकल जाएं.
  2. एक कढ़ाही या भारी तले की पैन लें. मध्यम आंच पर चनों को 15–20 मिनट तक भूनें. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि चने जलें नहीं.
  3. जब चने कुरकुरे हो जाएं और हल्की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. भुने हुए चनों को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  4. चाहें तो चनों को हल्का मसलकर उनका छिलका निकाल सकते हैं. इससे सत्तू और भी महीन और स्वादिष्ट बनता है.
  5. ठंडे चनों को मिक्सर या चक्की में बारीक पीस लें. आपका सत्तू तैयार है.