शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां पेंच टाइगर रिजर्व के पास एक युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाघ शव को घसीटकर जंगल की तरफ लेकर गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वन विभाग-पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जमतरा गेट के पास देर रात हुई, जब युवक जंगल के किनारे मौजूद था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया, जिससे युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद बाघ शव को घसीटकर जंगल के अंदर ले गया।

ये भी पढ़ें: ये चोर तो बड़ा धार्मिक है! हनुमान जी के दर्शन कर मांगी माफी, फिर शनिदेव का चांदी का मुकुट किया चोरी

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोगों ने जमतरा गेट पर तोड़फोड़ और आगजनी की। वन विभाग और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें: मधुमक्खियों का हमला: मेंटेनेंस के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा था कर्मचारी, दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू 

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे है। लगातार हो रहे ऐसे हमलों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m