Lifestyle Desk : गर्मियों में छत का तवा बन जाना सच में बड़ी परेशानी है—खासकर टॉप फ्लोर पर रहने वालों के लिए. दिन के समय तो घर इतना गर्म हो जाता है कि एक मिनट के लिए बैठ भी नहीं जाता. लेकिन अच्छी बात ये है कि बिना ज्यादा खर्च किए भी आप छत का तापमान काफी हद तक कम कर सकते हैं. यहाँ हम आपको कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय बतायेंगे.

सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट
छत पर सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट करने से सूरज की किरणें वापस परावर्तित हो जाती हैं. इससे छत कम गर्म होती है. कमरे का तापमान 3–5°C तक कम हो सकता है.
छत पर गार्डन
छत पर घास, पौधे या गमले रखने से प्राकृतिक इंसुलेशन मिलता है. धूप सीधे छत पर नहीं पड़ती. अगर पूरा गार्डन संभव न हो तो कुछ बड़े गमले भी काफी मदद करते हैं.
पानी का छिड़काव
दिन में 1–2 बार छत पर पानी डालना या छिड़काव करना. ये तरीका तुरंत ठंडक देता है. खासकर शाम के समय बहुत असरदार होता है.
टाइल्स या ईंट बिछाना
छत पर मिट्टी की टाइल्स (terracotta tiles) या ईंटें बिछाने से भी गर्माहट कम होती है. हीट सीधे कंक्रीट में नहीं जाती और अंदर का तापमान कम रहता है.
जूट/बांस की चटाई
छत पर जूट, बांस या कपड़े की चटाई डाल दें. यह एक शेड बनाती है और धूप सीधे छत को नहीं गरम करती.
मिट्टी की परत
पुराने समय का बहुत असरदार तरीका है. छत पर पतली मिट्टी की परत डाल दें यह नेचुरल इंसुलेटर की तरह काम करती है.
फॉल्स सीलिंग या थर्माकोल
अगर थोड़ा खर्च कर सकते हैं तो अंदर की छत पर फॉल्स सीलिंग करवा लें या फिर थर्माकोल शीट लगवाएं. इससे गर्मी अंदर कम आती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

