कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अस्पताल में पौने दो करोड़ रुपए का गबन हुआ है। इस मामले में DPM आदित्य तिवारी और फार्मासिस्ट जांच के घेरे में हैं। लेकिन कई दिनों से वे दोनों फरार हैं।
वित्तीय अनियमितता के मामले में डीपीएम आदित्य तिवारी और फार्मासिस्ट जांच के घेरे में हैं। जांच के दौरान दोनों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी। सिहोरा सिविल अस्पताल में दोनों का अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया था।
लेकिन जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य तिवारी और फार्मासिस्ट जवाहर लोधी ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला। सिहोरा के बीएमओ ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच पूरी होने तक ड्यूटी ज्वाइन न करने पर उनके ऊपर सवाल खड़े हो रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

