कुंदन कुमार, पटना। सम्राट चौधरी ने आज बुधवार 15 अप्रैल को लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली। सीएम पद की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी के नाम कई राजनीतिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। बिहार में भाजपा के वह पहले मुख्यमंत्री बने। इसके साथ ही वह नेताओं की लिस्ट में शामिल हुए, जो डिप्टी सीएम पद से सीधे सीएम बने। सम्राट से पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर साल 1967 में डिप्टी सीएम बने और इसके बाद उन्होंने 1977 में मुख्यमंत्री का पद संभाला। 59 साल के बाद ऐसा मौके फिर से आया है कि कोई व्यक्ति डिप्टी सीएम के बाद सीएम बना है।

जदयू से पहली बार डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी के अलावा जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बिहार की राजनीति में यह पहला मौका होगा जब जदयू से कोई नेता डिप्टी सीएम बना हो। शपथ लेने से पहले विजय कुमार चौधरी ने इस जिम्मेदारी के लिए नीतीश कुमार का धन्यवाद किया था।

विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि, इस जिम्मेदारी के लिए मैं अपने नेता का आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि आज हमें जो भी पद मिलने जा रहा है, वह सिर्फ नीतीश कुमार के भरोसे की वजह से है। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे। हमने बिहार की जनता के हित में अच्छा काम किया है और भविष्य में भी यही प्रयास जारी रहेंगे।

नीतीश के अंडर कई नेता बने डिप्टी सीएम

दो दशक तक बिहार की सत्ता में शिखर पर रहने के दौरान नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में सबसे अधिक डिप्टी सीएम बनाए गए। नीतीश के सीएम रहते हुए तेजस्वी यादव, स्रमाट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, सुशील मोदी को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया। इस दौरान साल 2025 से 2013 तक बतौर डिप्टी सीएम सुशील मोदी का सबसे लंबा कार्यकाल रहा।

ये भी पढ़ें- बिहार की सियासत के नए ‘सम्राट’, घर के लाडले ‘गुल्लू’ ने कैसे तय किया मुख्यमंत्री की कुर्सी का फासला, जानें संघर्ष की पूरी कहानी