शब्बीर अहमद, भोपाल। भाजपा कैबिनेट मंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज उनके खिलाफ मुख्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि विजयवर्गीय ने अपने चुनावी हलफनामे में बंगाल में दर्ज मुकदमों की जानकारी छिपाई है।
READ MORE: वंदे मातरम् विवाद में कार्रवाई: फौजिया शेख और रूबीना इकबाल पर केस दर्ज, एमजी रोड थाना पुलिस जांच में जुटी
कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत दायर की। इसमें रतलाम में दिए गए विजयवर्गीय के बयान को मुख्य आधार बनाया गया है। रतलाम में एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 34 (या 35-38) फर्जी मामले दर्ज हैं। अगर वहां गए तो गिरफ्तार हो जाएंगे।
READ MORE: महाकाल भस्म आरती दर्शन में बड़ा बदलाव: रेलवे की तरह लागू होगी ‘तत्काल बुकिंग’सुविधा, लंबी कतारों और भीड़ से मिलेगी राहत
कांग्रेस का कहना है कि खुद मंत्री ने इन मामलों का जिक्र किया, लेकिन अपने चुनावी हलफनामे में इन्हें नहीं बताया। इसलिए चुनाव आयोग स्वयं विजयवर्गीय के हलफनामे की जांच करें और जरूरी कार्रवाई करे। कांग्रेस ने यहां तक मांग की है कि यदि आरोप सही पाए गए तो उनकी सदस्यता रद्द की जाए। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भी कहा कि विजयवर्गीय ने खुद इन मामलों को स्वीकार किया है, ऐसे में हलफनामे में छुपाना गंभीर मामला है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

