IPL 2026: संजू सैमसन ने 2013 में आईपीएल में कदम रखा था, जबकि एमएस धोनी पहले सीजन यानी 2008 से इस लीग का हिस्सा हैं. संजू ने पूरे इस लीग के 19वें सीजन में आकर एमएस धोनी का एक महारिकॉर्ड ब्रेक किया है.

IPL 2026: संजू सैमसन इस वक्त चर्चा में हैं. पहले तो उन्होंने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया और अब आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के नए पोस्टर बॉय बने हैं. पहले तीन मैचों में संजू का बल्ला खामोश रहा तो टीम तीनों मैच हार गई, लेकिन पिछले 2 मैचों में संजू अलग रंग में दिखे हैं. उन्होंने चौथे मैच में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी, फिर 14 अप्रैल की शाम केकेआर के खिलाफ भी 48 रन ठोके थे. इन दोनों मैचों में वह टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे.

केकेआर के खिलाफ खेली गई 48 रनों की पारी के दम पर उन्होंने सीएसके के पूर्व कप्तान और दिग्गज फिनिशर एमएस धोनी का एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. संजू ने वो कर दिखाया, जो अपने आप में कमाल की बात है. ये वही रिकॉर्ड है, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर संजू को धोनी से आगे खड़ा करता है.

संजू ने धोनी का कौन सा रिकॉर्ड ब्रेक किया?

अब संजू सैमसन आईपीएल इतिहास के उन चुनिंदा विकेटकीपर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा बार ‘टॉप स्कोरर’ बनने का गौरव हासिल किया है. केकेआर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. यह 24वीं बार था जब संजू आईपीएल के किसी मैच में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक (Highest) रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 23 बार यह कारनामा किया था.

IPL में बतौर विकेटकीपर टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

क्विंटन डी कॉक: 30 बार
केएल राहुल: 29 बार
ऋषभ पंत: 28 बार
रॉबिन उथप्पा: 26 बार
संजू सैमसन: 24 बार
दिनेश कार्तिक: 24 बार
एमएस धोनी: 23 बार

मैच का लेखा-जोखा

अगर मैच की बात करें तो चेपॉक के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने संजू सैमसन (48) और आयुष म्हात्रे (38) की पारियों के दम पर 192 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम नूर अहमद की जादुई गेंदबाजी के सामने बिखर गई और 160 रन ही बना सकी. नूर ने 4 ओवर में महज 23 रन देकर 3 विकेट लिए. चेन्नई ने यह मैच 32 रनों से जीतकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

संजू सैमसन ने आईपीएल में क्या किया है?

संजू सैमसन ने 2013 से लेकर अब तक आईपीएल में 182 मैच खेलकर 4889 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 26 फिफ्टी शामिल हैं. खास बात यह है कि वह केएल राहुल के बाद इस लीग के इतिहास में दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन टीमों के लिए खेलते हुए शतक जड़ा है. संजू चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के लिए खेल चुके हैं. संजू ने आईपीएल में 31.33 की औसत और 140.08 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वह पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H