पुरी: ओडिशा सरकार पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन को सुगम बनाने के लिए एक नई ‘स्लॉट-आधारित बुकिंग’ (Slot-based Booking) प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रही है।
कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन के अनुसार, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर रहा है। इसके माध्यम से भक्त अपनी सुविधा के अनुसार दर्शन के लिए समय (स्लॉट) चुन सकेंगे।
लंबी कतारों से मुक्ति: इस नई व्यवस्था का उद्देश्य भक्तों को घंटों तक धूप और बारिश में कतारों में खड़े होने की असुविधा से बचाना है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्लॉट बुकिंग के साथ-साथ पारंपरिक ‘धाडी दर्शन’ (Queue System) भी जारी रहेगा। जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाएंगे, वे सामान्य कतार के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे।
भक्तों को राहत देने के लिए नटमंडप में एयर कंडीशनिंग (AC) लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिसका टेंडर जारी कर दिया गया है।

इस योजना को पहले ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। सेवायतों और संबंधित पक्षों के साथ अंतिम चर्चा के बाद इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।
- देहरादून विवाद पर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने फिर मांगी माफी, बोले—जान से मारने की धमकी से हैं मानसिक तनाव में
- युवक की मौत पर सस्पेंस, पत्नी ने ससुर और देवर पर लगाया हत्या का आरोप, जमीन के लिए अपनों ने ही ली जान!
- 36 घरों और कब्जों को तोड़ने पर लगी रोक, राजीव गांधी आश्रय योजना मामले में हाईकोर्ट ने दी याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत
- नंदई डबल मर्डर केस : 11 आरोपियों को उम्रकैद, मामूली विवाद में वारदात को दिया था अंजाम
- दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ली करवट, धूलभरी आंधी के बाद बारिश
