गोरखपुर. अक्सर सुनने और देखने को मिलता है कि शोले पिक्चर में धर्मेंद( वीरू) अपनी प्रेमिका बसंती (हेमा मालिनी) से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, लेकिन इस मामले में थोड़ा उल्टा है. यहां लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़कर घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा किया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- हम उस भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं, जो… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जनगणना को लेकर किया चौंकाने वाला दावा

बता दें कि पूरा मामला बेलीपार थाना क्षेत्र के जोतबगही का है. जहां बनी जल जीवन मिशन की टंकी पर चढ़कर युवती ने प्रेमी से शादी करने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने किसी की एक न सुनी और करीब 2 घंटे तक शादी की जिद करती रही. जिसके बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया औऱ उसके प्रेमी से समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतरवाया.

इसे भी पढ़ें- योगी जी… आपके सिस्टम ने मार डाला! सुशासन सरकार में पुलिस ने नहीं दर्ज किया था रेप का केस, दलित युवती ने तंग आकर दी जान, तो ऐसे बेटी बचाएंगे ‘बाबा’?

इस दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है. वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन घर वाले इसके लिए तैयार नहीं है. इसी वजह से उसने टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. युवती की बात सुनने के बाद पुलिस ने लड़की और लड़के के घरवालों से बात की.दोनों पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया है. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.