संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और दुखद घटना सामने आई है। पनपथा कोर क्षेत्र की बीट बघडो में एक बाघ शावक का शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शावक का शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। प्रारंभिक जांच में आपसी संघर्ष (इंट्रास्पेसिफिक फाइट) की संभावना जताई जा रही है। शावक की मौत दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष के कारण होने की आशंका है।
READ MORE: EOW की बड़ी कार्रवाईः पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अफसर के घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की रेड, जांच जारी
घटना स्थल पर डाग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की मदद से गहन जांच की गई। किसी भी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप या शिकार की आशंका को खारिज करने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। NTCA (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की गाइडलाइंस के अनुसार शावक के शव का मौके पर ही दाह संस्कार कर दिया गया है।
READ MORE: महापौर की गाड़ी पर उज्जैन में हमला: बदमाशों ने हाइवे पर लोहे की रोड से किया हमला, कांच हुआ क्षतिग्रस्त
वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है। विभागीय हाथियों की मदद से आसपास के इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि अन्य बाघों या शावकों की स्थिति का पता लगाया जा सके। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक है, जहां बाघों की अच्छी आबादी है। हाल के समय में शावकों की मौत की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। वन विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और रिपोर्ट NTCA को भेजी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

