Bihar News: सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी भोला सिंह को गिरफ्तार किया है। भोला सिंह को बीते 13 अप्रैल को सूरत से गिरफ्तार किया गया। सूरत में वह फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। भोला सिंह को गौतम कुमार और अमित शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी, उसकी गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
अपहरण मामले में हुई है गिरफ्तारी
बता दें की भोला सिंह की गिरफ्तारी साल 2014 में कोलकाता में हुए दो निवासियों के अपहरण से जुड़े मामले में की गई है, जिनका आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। अपहरण के इस मामले की जांच जब पुलिस लंबे समय तक हल नहीं कर पाई तो, बाद में हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जांच के दौरान भोला सिंह की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता
सीबीआई ने बताया कि, आरोपी भोला सिंह अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर पिछले 11 साल से फरार चल रहा था। सूरत में वह ‘अमित शर्मा’ के नाम से फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर रह रहा था। हालांकि सीबीआई ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी से कई राज्यों की पुलिस को राहत मिली है। बता दें कि आरोपी को सूरत की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा।
अनंत सिंह से लंब समय तक रही है अदावत
सीबीआई के अनुसार भोला सिंह कई आपराधिक मामलों में भी वांछित है। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने समेत 11 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से पटना जिले के पंडारख का रहने वाला है और बिहार पुलिस ने भोला सिंह पर इनाम भी घोषित कर रखा था। बता दें कि जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोला सिंह के बीच लंबे समय तक चली अदावत इलाके में चर्चा का विषय रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार में JCB से तोड़ डाली महात्मा गांधी की प्रतिमा, राजद ने नई नवेली BJP सरकार पर उठाया सवाल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

