Akshay Kumar ने 15 साल से क्यों नहीं खाया समोसा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं.

उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल से शुरू हो गए हैं. फिल्म के साथ-साथ अक्षय कुमार टीवी क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को भी होस्ट कर रहे हैं.

इस शो के दौरान खिलाड़ी कुमार ने बताया कि पिछले 15 सालों से उन्होंने समोसे से तौबा कर रखी है.

अक्षय कुमार ने कहा, 'मैंने डाइटिंग या वजन बढ़ने की चिंता की वजह से समोसा खाना नहीं छोड़ा है, बल्कि समोसा खाने से मुझे एसिडिटी हो जाती है

ऐसे में मुझे खुद को इससे दूर रखना पड़ता है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.' अक्षय ने बातचीत के दौरान एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया.

उन्होंने कहा, 'जब मैं 'जब तक रहेगा समोसे में आलू' गाना शूट कर रहा था, तब भी मैंने एक भी समोसा नहीं खाया था.

Raghav Chadha: कैसे मिलती है Z सिक्योरिटी, इसके लिए कितना पैसा करना होता है खर्च?