शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल में अव्यवस्थाओं का एक और वीडियो सामने आया है। NICU में चूहे निकलने के बाद अब वार्डों के बाहर कॉकरोच दिखाई दिया। जिससे मरीजों के परिजन परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एक बार फिर हॉस्पिटल प्रबंधन पर कई तरह के सवाल उठ रहे है।

हाल ही में भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में चूहे की धमाचौकड़ी देखी गई थी। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले NICU में चूहा दिखाई दिया था। चूहों की आवाजाही की शिकायतें मिलने पर पेस्ट कंट्रोल कराया गया था। यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि अब कॉकरोच का आतंक देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: AIIMS के NICU में चूहों का आतंक: धमाचौकड़ी से खतरे में नवजात बच्चों की जान, Video Viral 

बताया जा रहा है कि वार्डों के बाहर इधर-उधर कॉकरोच चल रहे है। मरीज के परिजनों को जहां पर सोने की व्यवस्था है, वहां पर गंदगी नजर आ रही है। मरीज के परिजन ने इसका वीडियो बनाया, जिसमें कॉकरोच दिखाई दे रहे है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर एम्स की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है।

ये भी पढ़ें: होटल के खाने में निकली मकड़ी: इंगेजमेंट पार्टी का रखा था प्रोग्राम, खराब मिक्स वेज सब्जी खिलाने का आरोप

आपको बता दें कि पिछले साल इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत हुई थी। इस पर जमकर सियासत भी हुई थी। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m