अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर टोल प्लाजा के समीप बीते बुधवार की रात से खड़े एक ट्रक से पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद किया है। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के शिवसागर टोल प्लाजा के समीप की बताई जाती है। मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिला निवासी जसविंदर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया चल रही है।
ट्रक की केबिन से बरामद हुआ शव
पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर खड़े ट्रक की केबिन से संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया। जानकारी दी गई कि टोल कर्मियों ने जब काफी देर से खड़े ट्रक को हटाने के लिए नजदीक गए, तो चालक ने केबिन के अंदर से कोई रिस्पांस नहीं दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची शिवसागर थाने की पुलिस ने केबिन का दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
जांच में जुटी पुलिस
मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है और परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि मृत चालक ही वाहन का स्वामी है, जो राजस्थान के गंगानगर से सरसों तेल लोड़ कर उड़ीसा के लिए निकला था। शुरुआती जांच में उन्होंने हार्ट अटैक से चालक के मौत होने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- शादी से पहले युवक ने की खुदकुशी, खौफनाक कदम उठाने से पहले होने वाली पत्नी से फोन पर हुई थी बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

