इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। इन खुशियों के बीच मातम छा गया। यह पूरा मामला मूंदी थाना क्षेत्र का है।
खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, थार और बलेनो कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरभ (28) और उनकी मां सुमन बाई (58) के रूप में हुई है। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: विधायक पुत्र की बिना नंबर प्लेट ‘थार’ ने 3 को मारी टक्कर: प्रीतम लोधी के बेटे पर केस दर्ज, MLA बोले- ‘जनता सर्वोपरि’
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। इस बीच घटना होने से पूरे गांव में शोक का माहौल है। थार चालक खरगोन जिले के सनावद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

