जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह आप के राज्यसभा सांसद और नेता संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।
सुरक्षा के मद्देनजर उनके घर के बाहर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गई है। छापेमारी के बाद सांसद संजीव अरोड़ा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी। पार्टी के अन्य नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। आप का कहना है कि यह तीन दिनों के भीतर दूसरी बड़ी रेड है और पार्टी नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
यह पहला मौका नहीं है जब संजीव अरोड़ा ED की रडार पर आए हैं। इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को भी मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन धोखाधड़ी के मामले में उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। आरोप है कि औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित जमीन को कथित तौर पर आवासीय प्रोजेक्ट्स में बदला गया था। उस समय भी लुधियाना, दिल्ली, गुरुग्राम और जालंधर में जांच एजेंसियों ने छानबीन की थी।
जालंधर में करीबी कारोबारी के यहां भी रेड
ED की टीमों ने आज जालंधर के पॉश जीटीपी नगर इलाके में एक प्रमुख कारोबारी के घर पर भी दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह कारोबारी सांसद संजीव अरोड़ा के बेहद करीबी हैं। भारी पुलिस बल के साथ ED के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
सीएम मान का भाजपा पर तीखा हमलाइस कार्रवाई के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम मान ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। भाजपा चुनाव जनता के साथ नहीं, बल्कि सीबीआई (CBI), ईडी (ED) और चुनाव आयोग (EC) के माध्यम से लड़ रही है। वे चाहे कुछ भी कर लें, हम डरने वाले नहीं हैं।

तीन दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही ED ने आप के एक अन्य राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल के 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बुधवार को जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम में उनके आवासों, लवली स्वीट्स और LPU कैंपस पर एक साथ कार्रवाई की गई थी।
- नगर निकाय चुनाव 2026: BJP ने बनाई संकल्प पत्र समिति, कई दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी
- सरगुजिया भाषा बोलने पर बच्चे को नहीं मिला एडमिशन, पालकों ने निजी स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप, TS सिंहदेव ने कहा – मामला दुर्भाग्यपूर्ण
- किसी को नहीं छोड़ेंगे, TCS नासिक केस पर सीएम फडणवीस ने बताया ऐक्शन प्लान; बोले- मामले की जड़ तक जाएंगे, केन्द्रीय एजेंसी से कराएंगे जांच
- सोनीपत के फार्म हाउस में संचालक और महिला के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
- CG Accident : ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति और बच्चे घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

