कुंदन कुमार, पटना। जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। इस दौरान अनंत सिंह ने सीएम से अपने क्षेत्र में एक अस्पताल बनवाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कई मुद्दो पर भी बातचीत की।
सीएम ने कही अस्पताल बनवाने की बात
अनंत सिंह ने बताया कि, उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात कर पहले उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने मोकामा क्षेत्र के लिए अस्पताल की मांग की। जदयू विधायक ने कहा कि, एक अच्छा हॉस्पिटल बन जाएगा तो क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्हें इलाज कराने की सुविधा हो जाएगी। अभी इलाज कराने के लिए उन्हें पटना आना पड़ता है और सभी लोग इसमें सक्षम नहीं हैं। अनंत सिंह ने यह भी बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि वह अस्पताल बनवा देंगे।
निशांत को लेकर कही ये बड़ी बात
वहीं, जब उनसे नीतीश कुमार के हटने को लेकर सवाल किया गया तो अनंत सिंह ने कहा कि, हम केवल इतना बताएंगे की खूब काम होगा। वहीं, निशांत कुमार के सरकार में नहीं शामिल होने पर मोकामा विधायक ने कहा कि, वो अभी कुछ नहीं समझा, उसको मन हुआ कि अभी सीखेंगे, लेकिन बनना चाहिए था। जनता की मांग थी, लेकिन उसे लगा की अभी उसे क्षेत्र घूमना चाहिए।
अनंत सिंह ने आगे अपने अंजाद में कहा कि, हम तो अभी भी बोल रहे हैं कि हम आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमारे बेटे की एंट्री हो गई, लेकिन उसकी (निशांत कुमार) एंट्री नहीं हुई, तो हम लोग क्या करें? हम लोग निशांत को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। अंत में उन्होंने फिर से दोहराया की मेरा तो बहुत मन था की वह (निशांत कुमार) मंत्री बने।
शराबबंदी को खत्म करने की मांग
इस दौरान अनंत सिंह ने एक बार फिर से शराबबंदी को भी खत्म करने की मांग की। मोकामा विधायक ने कहा कि, हम चाहते हैं कि शराबबंदी कानून को खत्म कर देना चाहिए। शराब चालू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, बंद कराने के समय हम भी पक्ष में थे, लेकिन पीने वाला छुपकर पी ही रहा है। इतना पी रहा है कि रोड पर नहीं चल पा रहा है।
अनंत सिंह ने कहा कि, सरकार शराब चालू कर दे और अगर रोड पर पीते हुए पकड़ाएंगे तो जेल जाएंगे। गांव में तो पी ही रहा है। सब गलत-गलत नशा कर रहा है, इसलिए शराब को चालू कर देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार की दिल्ली में ‘VIP एंट्री’, बड़े-बड़े दिग्गज होंगे पड़ोसी, जानें क्या होगा नया ठिकाना?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

