कमल वर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर के नौकरी की तलाश कर रही एमए पास छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता पुलिस से की हैं वहीं पुलिस पीड़िता की शिकायत एक भाई पर दुष्कर्म और दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
READ MORE: महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही BJP…नारी शक्ति वंदन को लेकर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, ‘थार कांड’ पर MLA से मांगा इस्तीफा
दरअसल मामला ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र की है। यहां पीड़िता ने शिकायत कर बताया कि वह एमए पास है। और नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान लूटपुरा निवासी करण धाकड़ से हुई, जिसने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। करीब 15 दिन पहले आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद नौकरी के नाम पर लगातार उसका शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने नौकरी दिलाने को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर बात टालता रहा।
READ MORE: देर रात गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनीः मृतक के साथी के पैर में लगी 2 गोली, घायल इंदौर रेफर
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी का भाई सन्नी धाकड़ उसके घर पहुंचा। उसने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट सहित अन्य धाराओं में दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

