उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। बिहार में सड़क हादसे के कारण जान गंवाने वाली घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 स्थित नेता चौक के पास आज शुक्रवार (17 अप्रैल) की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें रेलवे में कार्यरत इंजीनियर की पत्नी शिक्षिका बबीता कुमारी की मौत हो गई, जो स्कूटी से स्कूल जा रही थी।
डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज किया था रेफर
मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय जा रही शिक्षिका बबीता कुमार सड़क हादसें में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने शिक्षिका को इलाज के लिए कांटी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बीच रास्ते में ही शिक्षिका की मौत हो गई।
हादसा के कारणों का नहीं चला पता
मृतक शिक्षिका बबीता कुमारी नगर परिषद कांटी क्षेत्र के मध्य विद्यालय अकुराहा खरगी में शिक्षिका के रुप मे कार्यरत थी। प्रतिदिन स्कूटी से आती जाती थी। बताया जा रहा है कि शिक्षिका बबीता कुमारी, मुजफ्फरपुर के भगवानपुर स्तिथ अपने डेरा से विद्यालय स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क हादसे का शिकार हो गईं।
छानबीन में जुटी पुलिस
मृतक शिक्षिका मूल रूप से ग्राम ढेवहा कांटी क्षेत्र के निवासी थी एवं उनके पति मुन्ना कुमार जमालपुर में रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। भगवानपुर में किराए के मकान पर पति-पत्नी रहते थे। पुलिस निरीक्षक सह कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि, घटना की जानकारी मिली है, पुलिस छानबीन कर रही है एवं परिजनों के आवेदन के आलोक में विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षिका बबीता कुमारी के सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों, गांव एवं विद्यालयों में शोक की लहर छा गई है।
ये भी पढ़ें- घर का चिराग बुझा, नौकरी के झांसे में गंवाए पैसे और अब संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

