Bihar News: सीवान के रघुनाथपुर सीट से राजद के विधायक ओसामा शहाब की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। दरअसल पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के खिलाफ महादेवा थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। राजद सांसद के खिलाफ एक डॉक्टर दंपत्ति ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
गोरखपुर में रहते हैं डॉक्टर दंपत्ति
ओसामा शहाब के खिलाफ यह शिकायत यूपी के गोरखपुर में रहने वाले डॉक्टर विनय सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुधा सिंह ने दर्ज कराई है। हालांकि यह डॉक्टर दंपत्ति मूल से बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। दर्ज शिकायत में उन्होंने यह आरोप लगाया है कि उन्होंने सीवान के जूनापुर गांव में एक जमीन खरीदी है, जिसपर निर्माण कार्य कराने से रोकने और खरीदी गई जमीन को छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है।
जान से मारने की धमकी
डॉक्टर दंपत्ति के अनुसार उन्हें धमकी देने वाले आरोपियों ने कहा है कि वे यह जमीन छोड़कर गोरखपुर लौट जाएं। आरोपियों ने यह भी कहा है कि वे यह जमीन विधायक ओसामा शहाब के पक्ष में छोड़ दे नहीं, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं जमीन पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ भी मारपीट की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूर मामले की जांच शुरू कर दी है।
5 अप्रैल को भी दर्ज हुई थी शिकायत
बता दें कि बीते 10 दिनों में यह दूसरा मौका है, जब राजद विधाक ओसामा शहाब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 5 अप्रैल को सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र में एक विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव की घटना में भी उनका नाम सामने आया था, जिसमें ओसामा के खिलाफ हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी।
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर संग्राम: लालू यादव का जिक्र कर ललन सिंह ने अखिलेश यादव को चेताया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

