शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMHO डॉ. शोभा पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, CMHO शोभा पटेल ने सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हरिओम अहिरवार से सेंटर के रिन्यूअल के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
READ MORE: मामी के साथ 6 साल से था अवैध संबंध, प्यार में रोड़ा बन रहा था मामा, भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया खौफनाक कांड
शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही 30 हजार रुपये एडवांस दिए जा चुके थे, जबकि शेष 20 हजार रुपये देने के लिए वह भोपाल लोकायुक्त टीम के साथ CMHO के निवास पर पहुंचा। जैसे ही CMHO ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त के डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
READ MORE: मुझे मेरी पत्नी से बचाओ… पति ने SP ऑफिस में लगाई गुहार, कहा- झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकी
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान CMHO की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर ही चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह पूरा मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

