दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। शहर में देर रात कानून के रखवालों के बीच ही ‘कानून’ हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला न्यायालय परिसर में शांति की बात करने वाले वकीलों के बीच कोतवाली थाने में जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला इतना गरमाया कि मारपीट में एक वकील का कान तक जख्मी हो गया। ​मामले की शुरुआत जिला अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा और संघ के अध्यक्ष दीपक जैन के पुत्र रोहन जैन के बीच विवाद से हुई। आरोप है कि अध्यक्ष के बेटे ने कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। इस भिड़ंत में शर्मा के कान में चोट आई है।

18 अप्रैल महाकाल आरती: मस्तक पर रजत त्रिशूल और त्रिपुंड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी

जानकारी के अनुसार इस मारपीट के पीछे की वजह सोशल मीडिया की जंग है। अध्यक्ष दीपक जैन के पुत्र रोहन का आरोप है कि कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने उनके पिता (संघ अध्यक्ष) के खिलाफ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे उनका खून खौल उठा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते लात-घूसों में बदल गई। घटना के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में माहौल गरमा गया।

बार एसोसिएशन में गुटबाजी

देर रात बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंच गए और घंटों तक गहमागहमी चलती रही। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया है। बार एसोसिएशन के भीतर इस घटना को लेकर काफी चर्चा और गुटबाजी का माहौल बना हुआ है। ​अब देखना यह है कि जो वकील दूसरों को इंसाफ दिलाते हैं, वे अपनी इस आपसी लड़ाई को कोर्ट के बाहर सुलझा पाते हैं या यह कानूनी जंग और लंबी होगी।

रोहन जैन
राकेश शर्मा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m