मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बंगाल (West Bengal Assembly Elections) के माथाभांगा और धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. साथ ही उन्होंने बांकुड़ा विधान सभा क्षेत्र में रोड शो के माध्यम से आमजन से संवाद किया. जनसभा के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में सीएम योगी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को ललकारा. उन्होंने कहा कि BJP का मतलब गारंटी है. उन्होंने कहा कि गोमाता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे. आपके हक पर कोई घुसपैठिया कब्जा नहीं कर पाएगा. बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है. यह मां काली, मां दुर्गा और वंदे मातरम् की धरती रहेगी.

योगी ने यहां महिला आरक्षण का मुद्दा भी उठाया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि वर्ष 2029 में भारत की संसद और देश की सभी विधान सभाओं में कम से कम 33 फीसदी महिलाओं का प्रतिनिधित्व होना चाहिए. लेकिन TMC, कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने प्रस्ताव पास नहीं होने दिया. उन्होंने नारा लगाया ‘आमार सोनार बांग्ला, TMC मुक्तो बांग्ला, अंधकार हटबे, सूरज उठबे, कोमोल खिलबे’.

इसे भी पढ़ें : अपर्णा यादव ने जलाया सपा और कांग्रेस का झंडा, कहा- संसद में जो हुआ उससे विपक्ष का असली चेहरा सामने आ गया

डबल इंजन की सरकार आवश्यक- योगी

योगी ने कहा कि जिस बंगाल ने पूरे देश को ‘राष्ट्रवाद’ और ‘अध्यात्म’ की राह दिखाई, उस बंगाल को TMC की तुष्टीकरण की राजनीति ने बर्बाद करके रख दिया है. ​बंगाल के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है. योगी ने कहा कि धुपगुड़ी विधान सभा क्षेत्र की जनता का यह अपार जन-समर्थन स्पष्ट संदेश दे रहा है कि अब यहां केवल विकास और सुशासन का ‘कमल’ खिलेगा.