संजय वाणी, आलीराजपुर। जिले के नानपुर से बड़वानी गई एक बारात में नाचने की बात को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं और बारातियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। विवाद के चलते बिना रीति-रिवाज के ही दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर गांव आया। जमकर हुई पत्थरबाजी में 5 बाराती घायल हो गए हैं, जबकि कई गाड़ियों के कांच टूट गए। बड़वानी पुलिस ने 3 नामजद और 1 अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
19 अप्रैल महाकाल आरती: बाबा महाकाल के मस्तक पर दिखे शेषनाग, अक्षय तृतीया पर दिव्य श्रृंगार,
डांस को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद
नानपुर क्षेत्र के ग्राम मोरासा रोड निवासी हारू बघेल 15 अप्रैल को अपने बेटे विक्की की बारात लेकर बड़वानी गए थे। बारात दोपहर 12 बजे मॉडल स्कूल के पीछे स्थित मधुवन कॉलोनी में पहुंची थी। शाम करीब 4 बजे खाना खाने के बाद बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दूल्हे के पिता हारू ने बताया कि विवाद के दौरान अर्जुन परमार, पिंटू भूरिया और लक्की जाधव ने गालियां देना शुरू कर दी। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया और पत्थर बरसाने लगे। अचानक हुए इस पथराव से बारात में भगदड़ मच गई और लोग गाड़ियों की आड़ में छुपने को मजबूर हो गए।
MP Weather Alert: प्रचंड गर्मी के बीच मौसम लेगा करवट, 6 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत,
पथराव से वाहन के कांच टूट गए
विवाद में बाराती करण मावड़ा, अर्जुन डोडवे, करण डाेडवे, प्रीतम कनेश और महेंद्र बघेल को गंभीर चोट आई है। गाड़ियों में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी भी दी। पत्थरबाजी में बारात में लाए गए वाहन के कांच टूट गए। दूल्हे के पिता हारू ने बताया कि कोई रीति रिवाज नहीं हुए, जैसे-तैसे हमें जान बचाकर भागना पड़ा। बड़वानी पुलिस ने अर्जुन परमार, पिंटू भूरिया, लक्की जाधव और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 125, 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

