विजय कुमार, जमुई। जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना जंगल के पास गुरुवार को एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक 13 सेकंड का वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है।
घूमने आए थे प्रेमी जोड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ा पतनेश्वर मंदिर के समीप स्थित एक पुरानी इमारत, जिसे स्थानीय लोग “52 कोठली 53 दरवाजा” के नाम से जानते हैं, वहां घूमने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान दोनों जंगल क्षेत्र की ओर चले गए, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और पकड़ लिया।
मौके से फरार हुआ प्रेमी युवक
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रेमी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि लड़की को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मात्र 13 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग लड़की के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं, वहीं कुछ अन्य लोग उसे बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
पुलिस ने कही कार्रवाई की बात
वीडियो में लड़की बार-बार अपने साथ हो रहे गलत का विरोध करती नजर आ रही है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती जमुई के ही रहने वाले हैं। वायरल वीडियो के मामले में मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बिहार में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर महिला व पुरुष पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

