अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज में 14 अप्रैल को हुए उस दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको रुला दिया था, जिसमें एक ही परिवार के तीन भाइयों की जान चली गई थी। आज उस हादसे का एक ऐसा लाइव वीडियो सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। रफ़्तार का जुनून किस कदर मौत के तांडव में बदल जाता है, ये इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पांच दोस्त दो बाइक पर सवार होकर मौत से रेस लगा रहे थे और खुद ही अपनी मौत का वीडियो बना रहे थे।

इन्हें देखना युवाओं के लिए जरूरी

सावधान! ये तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं, लेकिन इन्हें देखना उन युवाओं के लिए जरूरी है जो सड़कों पर रफ़्तार को खिलौना समझते हैं। मऊगंज के नेशनल हाईवे 135 का यह वो वीडियो है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 14 अप्रैल की दोपहर… पथरिहा मोड़… और दो बाइकों पर सवार पांच दोस्त। आप देख सकते हैं कि कैसे ये युवक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे, हवा से बातें कर रहे थे और मोबाइल के कैमरे पर अपनी बहादुरी रिकॉर्ड कर रहे थे।

घर से 100 मीटर पहले मौत का मंजर: शादी से लौट रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत,

खूनी रेस का शिकार

लेकिन अगले ही पल, कैमरे में रिकॉर्ड हुई एक ऐसी टक्कर जिसने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। रफ़्तार इतनी तेज थी कि सामने खड़े ईंटों से लदे ट्रेलर को देखने का मौका तक नहीं मिला। जोरदार धमाका हुआ और चंद सेकंड पहले मुस्कुरा रहे उपलक्ष कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार के थे, जो इस खूनी रेस का शिकार हो गए।

बारात को लेकर हिंदू- मुस्लिम में मारपीटः एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल,

सड़क पर स्टंटबाजी का अंजाम सिर्फ और सिर्फ मातम

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीछे वाली बाइक पर सवार साथी इस पूरी रेसिंग को शूट कर रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत और प्रदीप द्विवेदी भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए। आज जब यह वीडियो सामने आया है, तो मऊगंज के लोगों के जख्म फिर हरे हो गए हैं। यह वीडियो गवाही दे रहा है कि उस दिन सड़क पर नियम नहीं, बल्कि ‘मौत का खेल’ चल रहा था। वायरल वीडियो चीख-चीख कर कह रहा है कि सड़क पर स्टंटबाजी का अंजाम सिर्फ और सिर्फ मातम होता है। आज भले ही ये वीडियो पुलिसिया जांच का हिस्सा बने, लेकिन समाज के लिए यह एक बड़ा सबक है। अपने बच्चों को समझाएं कि रफ़्तार रोमांच नहीं, बल्कि जानलेवा हो सकती है।

जान बचाकर भागे दूल्हा और बारातीः बिना रस्म दुल्हन लेकर लौटी बारात, डांस को लेकर जमकर चले लात-घूंसे,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m