प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन से बड़ी खबर है, जहां महाकुंभ 2025 में चर्चा में आई हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण कर लिया है। मौनतीर्थ पीठ में महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी महाराज से दीक्षा लेने के बाद अब वे हर्षानंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। संन्यास के साथ ही उन्होंने लव जिहाद और समाज, धर्म से जुड़े कई मुद्दों पर काम करने का संकल्प भी लिया है।
शुद्धि स्नान, पिंडदान, शिखा विसर्जन जैसे आवश्यक संस्कार पूरे
उज्जैन के मौनतीर्थ पीठ में धार्मिक विधि-विधान के साथ हर्षा रिछारिया ने संन्यास आश्रम की दीक्षा ली। दीक्षा से पहले उन्होंने प्रायश्चित कर्म, शुद्धि स्नान, पिंडदान, शिखा विसर्जन जैसे सभी आवश्यक संस्कार पूरे किए। महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी महाराज ने बताया कि हर्षानंद गिरी सनातन धर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और उनकी आंतरिक भावना पहले से ही संन्यास लेने की थी ।
धर्म से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका
संन्यास के बाद हर्षानंद गिरी ने नारी शक्ति, नशा मुक्ति और धर्म से जुड़े विषयों पर काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे अपने गुरु के मार्गदर्शन में आगे की योजनाओं पर काम करेंगी। उज्जैन से इस संन्यास दीक्षा के साथ अब स्वामी हर्षानंद गिरी समाज और धर्म से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कह रही हैं। आने वाले समय में उनकी योजनाएं किस तरह से धरातल पर उतरती हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।
अक्षय तृतीया पर महाकाल दरबार में आम्र अभिषेकः शेषनाग और भस्म से सजा बाबा का अलौकिक स्वरूप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

