हाँसी, नवीन शर्मा : हाँसी जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में अव्यवस्थाओं के कारण आमजन, खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा जनता की समस्याएं सुनने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई। शिविर में पहुंचे सीनियर सिटीजन को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बुजुर्गों को खासा दिक्कत हुई। वहीं तेज गर्मी के बीच पीने के पानी और पंखों जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव भी साफ देखने को मिला, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
समाधान शिविर अब केवल औपचारिकता बनकर रह गए
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। कई बुजुर्गों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान शिविर अब केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं, क्योंकि बार-बार आने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। खाना खास क्षेत्र में रजिस्ट्री बंद होने के कारण लोगों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मॉडल टाउन निवासी सीनियर सिटीजन सतीश कुमार ने बताया कि वे वर्षों से कन्वेंस डीड के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शिविर में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही पंखे चल रहे हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है।
वहीं, शेखपुरा निवासी 100 प्रतिशत दिव्यांग प्रेम कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद वे पिछले तीन वर्षों से दिव्यांग पेंशन के लिए भटक रहे हैं। हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है और इस बार भी तीन महीने का समय दे दिया गया है।
शिविर में पहुंचे एडीसी लक्षित शरीन ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बावजूद लोगों का कहना है कि वे कई बार अपनी समस्याएं लेकर शिविर में आ चुके हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ।
अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन भविष्य में ऐसे शिविरों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा या ये शिविर यूं ही औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।
- बुध का गोचर : आपकी कुंडली के कमजोर बुध को मजबूत करने का ये है आसान तरीका …
- विवादित बोल: बिना नेताओं के कमरे में जाए… पप्पू यादव के इस बयान पर महिला आयोग सख्त, थमाया नोटिस
- दिल्ली में नकली प्रोडक्ट रैकेट का भंडाफोड़, ENO और Nescafé बनाने वाली फैक्ट्री में 20 लाख का माल जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
- Nirmal Baba Arrested: निर्मल बाबा हुआ गिरफ्तार, महिला से कुकर्म कर भाग गया था धर्मशाला, पुलिस ने दबोचा
- बरनाला होटल में पुलिस रेड, 10 लड़के-10 लड़कियां हिरासत में; छतों से भागने की कोशिश नाकाम

