अमृतसर। इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी कमेंट्री का जादू बिखेर रहे पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की है, जिसमें उनका एकदम देसी और ट्रेडिशनल अवतार फैंस का ध्यान खींच रहा है। इस रील में नवजोत सिंह सिद्धू पारंपरिक कुर्ता-चादरा पहने हुए हैं। उन्होंने इसके ऊपर एक जैकेट पहनी है और गले में केंठा (पारंपरिक गहना) डाला हुआ है।
इस शानदार देसी लुक में वह मशहूर पंजाबी गायक करण औजला के चर्चित गाने एमएफ गबरू (MF Gabhru) पर अपना अंदाज दिखाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू इस समय आईपीएल में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। हिंदी के साथ-साथ वह पंजाबी में भी कमेंट्री कर रहे हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अपने सिग्नेचर शायराना अंदाज और चुटीली टिप्पणियों से वे मैच के दौरान दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
विवादों से रहा है नाता
सिद्धू की इस रील का बैकग्राउंड म्यूजिक यानी करण औजला का गाना एमएफ गबरू वही है, जिसे लेकर पूर्व में काफी विवाद भी हो चुका है। इस गाने के बोल और कंटेंट को लेकर महिला आयोग ने गायक करण औजला को नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद, सिद्धू की इस रील को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
https://www.instagram.com/reel/DXUrpySpra5/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
फैंस ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसे 4.50 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, छा गए पाजी। वहीं, एक प्रशंसक ने सिद्धू की ऊर्जा की तारीफ करते हुए कमेंट किया, उम्र सिर्फ एक संख्या है, सिद्धू पाजी तो अभी टीनएज में हैं, लव यू!
- तेज बारिश और ओलावृष्टि से 50 एकड़ में लगी फसल बर्बाद: कर्ज में डूबे किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन से लगाई गुहार
- हरियाणा चुनाव में ‘सुपर विजिलेंस’! आयोग की पैनी नजर, उम्मीदवारों के खर्च और प्रलोभन पर लगा कड़ा पहरा
- ई-अधिगम टैबलेट न लौटाने पर 12वीं के छात्रों का रिजल्ट अटकने की संभावना, मिड-डे मील को लेकर भी नए निर्देश
- बीजेपी में फैसले थोपे नहीं जाते, कार्यकर्ता खुले दिल से करते हैं स्वीकार: विजय सिन्हा
- राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मामले में जस्टिस ने खुद को सुनवाई से किया अलग, कही ये बात

