कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर के एलिवेटेड रोड हादसे की जांच शुरू हो गई है। कांग्रेस के आरोपों के बाद ऊर्जा मंत्री ने क्वालिटी टेस्ट के निर्देश दिए थे। ऐसे में NABL सर्टिफाइड पांच लैब्स ने क्वालिटी जांच के लिए सैम्पल लिए। निर्माण एजेंसी के बेस कैम्प पर नॉन डिस्ट्रक्टिव और डिस्ट्रक्टिव सेम्पलिंग की गई। जिनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
दरअसल, बीते गुरुवार को ग्वालियर में खेड़ापति मंदिर के पास एलिवेटेड रोड का गर्डर टूट कर नीचे गिर गया था। इस हादसे पर कांग्रेस ने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की निगरानी के साथ ही क्वालिटी पर भी सवाल खड़े किए थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा एलिवेटेड रोड का गाटर, पश्चिम बंगाल का मजदूर घायल, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
इसी कड़ी में निर्माण एजेंसी श्रीमंगलम के जलालपुर स्थित बेस कैंप पर एनएबीएल सर्टिफाइड लैब ने नॉन डिस्ट्रक्टिव और डिस्ट्रक्टिव सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी की। इसकी रिपोर्ट के बुधवार तक आने की संभावना है। इसके बाद आगे की जांच की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के पहले फेज का काम जलालपुर से रानी लक्ष्मीबाई समाधि तक चल रहा है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट, कुआं और काल: कुएं से गेंद निकालने के दौरान दो बच्चों की मौत, जन्मदिन पर इकलौते बेटे की लाश देख तड़प उठी मां

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

