अमृतसर। पंजाब में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में न केवल दिन के समय लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी है, बल्कि रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बीते 24 घंटों में पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान
- 21 अप्रैल का अलर्ट: लू की संभावना: संगरूर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के दूर-दराज के इलाकों में लू चलने की चेतावनी है, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के इलाकों में रात का तापमान अधिक रहने का अनुमान है।
- 22 अप्रैल का अलर्ट: संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के इलाकों में लू चल सकती है।
- 23 गर्म रातें: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में रात के समय गर्मी अधिक रहने की संभावना है।
- 24 अप्रैल का अलर्ट: लू की संभावना: संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में लू का असर जारी रहेगा।
- 25 अप्रैल,गर्म रातें: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के इलाकों में रातें गर्म रहने का अलर्ट है।
- बोधगया में कम हो रहे विदेशी पर्यटक! HAM विधायक ने मांगी समीक्षा, बताया क्यों गिर रहा गयाजी का ग्राफ
- महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP का प्रदर्शन, रायपुर में निकाली जनआक्रोश यात्रा, CM साय भी हुए शामिल
- सूर्य देवभूमि चैलेंज : ट्रैकर्स ने की श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम सहित पंच केदार को जोड़ने वाले मार्ग की यात्रा, सीएम ने किया सम्मानित
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने निकाली बंपर भर्ती: गुरुग्राम से ओमान तक नौकरी पाने का सुनहरा मौका
- CG Weather Alert : मौसम ने ली करवट, प्रदेश के 17 जिलों में आंधी, बिजली और बारिश की चेतावनी

