पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बीजेपी के अंदर की खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। भाजपा के पूर्व मंत्री देवीसिंह सैयाम ने अपनी ही पार्टी की वर्तमान विधायक और पीएचई कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके पर विधानसभा क्षेत्र में मनमानी करने का आरोप लगाया।
मामला नैनपुर जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व मंत्री देवीसिंह सैयाम नाराज दिख रहे हैं। दरअसल इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य मंच पर मौजूद नहीं थे, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
READ MORE: CM डॉ मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर, BJP प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर जनसभा को करेंगे संबोधित
पिछले वर्ष मंत्री मंच में थी तो मुझे मंच में चढ़ने नहीं दिया गया था। इस बार जनपद सदस्य नहीं है। यह मंच किसी के बाप का नहीं है, शासकीय कार्यक्रम है, सभी का हक है। हमारी मंत्री को मनमानी करने की आदत है। अधिकारी उनकी हर बात मानना बंद करें और योजनाओं को सही तरीके से संचालित करें।”
पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद जिले में भाजपा पार्टी के अंदर की गुटबाजी स्पष्ट तौर पर बाहर आ गई है। एक तरफ पूर्व मंत्री खुलकर अपनी ही सरकार की कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी भी सवालों के घेरे में हैं। गौरतलब है कि देवीसिंह सैयाम मंडला जिले के कद्दावर नेता माने जाते हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। वहीं सम्पतिया उईके वर्तमान में प्रदेश सरकार में पीएचई मंत्री हैं। दोनों नेताओं के बीच यह टकराव पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है।
इस घटना के बाद अब सबकी नजरें पीएचई मंत्री सम्पतिया उईके पर टिकी हैं। देखना होगा कि वह पूर्व मंत्री के इन गंभीर आरोपों पर किस तरह से जवाब देती हैं। क्या पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले में दखल देगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

